यहां मिलता है दुनिया का सबसे महंगा 'चीज' ,कीमत इतनी की खरीदा जा सकता है एक आलीशान फ्लैट

यहां मिलता है दुनिया का सबसे महंगा चीज ,कीमत इतनी की खरीदा जा सकता है एक आलीशान फ्लैट
  • एक फ्लैट से ज्यादा है इसकी कीमत
  • 2.2 किलोग्राम का यह चीज़ 30 हजार यूरो में बिका
  • स्पेन के मार्केट में बिकता है यह बेशकीमती चीज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज के दौर में महंगाई एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दुनिया के लगभग सभी इस मुसीबत से जूझ रहे हैं। चाहे वो घर, गाड़ी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान हों या फिर सब्जी, फल या फिर दाल-आटे जैसी खाने वाली चीजें। इन सभी जरुरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। हाल ही में स्पेन के मार्केट में खाने वाली एक ऐसा 'चीज' बिक रहा है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस चीज 4 किलो की कीमत इतनी है कि दिल्ली एनसीआर में एक फ्लैट आराम से खरीदा सकता है।

बता दें, स्पेन में हर साल अगस्त महीने में लास एरेनस दी कैब्रालेस नाम की स्थानीय जगह पर एक प्रतियोगिता रखी जाती है। जहां हाथो द्वारा बनाई गई सबसे बढ़िया चीज़ का ऑक्शन होता है। इस साल स्पेन के रेस्टोरेंट Llagar de Colloto ने ऑक्शन में एक खास किस्म के चीज़ को खरीदा है। 2.2 किलोग्राम का यह चीज़ 30 हजार यूरो में बिका है। जिसे यदि भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखे तो इसका प्राइस लगभग 27 लाख जितना होगा।

कीमत इतनी की खरीदा जा सकता है एक फ्लैट

कैब्रालेस चीज़ को 'लागर दी कोलैटो' की ओर से बनाया गया था। जिसकी ऑक्शन में करीब 27 लाख रूपये में बिक्री हुई थी। बता दें, इस महंगे चीज़ को बनाने के लिए हाथों की कला का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, इस चीज़ की आधी कीमत पर नजर डालें तो वह 13 लाख के आसपास होगी। जिसमें एक ज्वैलरी का सेट आराम से खरीदा सकता है। इसके अलावा, यदि इस चीज़ के 4 किलोग्राम की कीमत की बात करें, तो वह लगभग 52 लाख रूपये के आसपास होगी। जिसमें दिल्ली जैसे शहर में 2 कमरों वाला फ्लैट आराम से खरीदा जा सकता है।

इन चीजों की मदद से बनाया जाता है चीज़

स्पेन में बिकने वाला 'क्रैब्रालेस चीज़' को बनाने के लिए काफी मेहनत लगती है। जिसके लिए चीज़ में प्रयोग होने वाला गाय और बकरी के दूध को महीनों तक 'लॉस पिकोस दी यूरोपा' नाम की एक पहाड़ के अंदर गुफा में रखा जाता है। फिर इस चीज़ को बनाने के लिए या तो गाय के कच्चे दूध से या फिर बकरी और भेड़ के दूध को मिश्रत करके तैयार किया जाता है। चीज़ में पेनिसिलिन नामक नीले धब्बे और धारियां देखी जाती हैं वो गुफा में मौजूद नमी की वजह से आती है। इस साल आयोजित कॉन्टेस्ट में जूरी ने इस चीज़ को बनाने का बेस्ट अवार्ड कैब्रालेस चीज़ फैक्ट्री को मिला है। जिसे उसने प्रतियोगिता में बाकी 15 चीज़ प्रोड्यूसर्स को पछाड़ते हुए जीता था।

Created On :   5 Sep 2023 4:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story